कौन प्रवीण ताम्बे? एक बॉलीवुड बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जयप्रद देसाई द्वारा किया गया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े टाइटल लीड रोल में नजर आयें हैं।
फिल्म के निर्माता शीतल भाटिया और सुदीप तिवारी हैं।
कहानी
दाएं हाथ के लेग स्पिनर, क्रिकेटर 'प्रवीण तांबे' की दिल को छु लेने वाली यात्रा की कहानी, जिन्होंने 41 साल की उम्र में अपनी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत की, उन्होंने इससे पहले कोई अंतरराष्ट्रीय या प्रथम श्रेणी तक का क्रिकेट भी नहीं खेला था। प्रवीण तांबे जो अपने भाग्य के खिलाफ लड़ता है और उस पर विजय प्राप्त करता है।
रिलीज
यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।