X
होम टॉप-लिस्ट

Ira khan-Nupur Wedding Reception: आमिर खान के बेटी के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

Author Priya Tomar | Updated: Tuesday, January 16, 2024, 12:29 PM [IST]

Ira khan-Nupur Wedding Reception: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी की। अब इरा और नुपुर ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा। इस पार्टी में कई सारे सितारें नजर आए। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन के कई सारे फोटोज वायरल हो रहे हैं।


cover image

Table of content

रिसेप्शन में इरा और नूपुर का खास अंदाज

इरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में बी-टाउन के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे हैं। इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिसेप्शन में इरा और नूपुर का अंदाज बहुत खास था। इरा खान ने लहंगा तो नुपुर शिखरे ने ब्लैक ड्रेस में लोगों का ध्यान खींचा।

इरा खान के रिसेप्शन में सितारें

इरा खान के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा में अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा हेमा मालिनी और सायरा बानो हैं। इनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है। तीनों ही सिनेमाजगत की दिग्गज अभिनेत्रियां हैं।

 

पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया

इरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन पर दोनों की फैमिली मेंबर्स नजर आए। इस कपल ने परिवार के सदस्यों के साथ पोज दिए। आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी बहन इरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। जुनैद खान ने पैपराजी को पोज दिया। साथ ही आमिर खान भी बहुत खास अंदाज में दिखाई दिए।

सलमान और शाहरुख भी पहुंचे पार्टी में

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की कई फोटोज और वीडियो सामने आ चुकी हैं। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक कपल को आशीर्वाद देने पहुंचा था। गौरतलब है कि आमिर खान , सलमान खान और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं।

इरा और नूपुर की पार्टी में पहुंचे कई सितारे

आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी बहन आयरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। जुनैद खान ने पैपराजी को पोज दिया।  जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ आयरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं। जूही चावला अपने पति जय मेहता संग पहुंची हैं। वेडिंग रिसेप्शन में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने हाथ जोड़कर पोज दिए।

साउथ सेलेब्स भी पहुंचे आमिर खान की पार्टी में

आमिर की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज और 10 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस समारोह में शाहरुख, सलमान खान, कपूर, देओल के अलावा साउथ सेलेब्स भी पहुंचे। समेत कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के अलावा अंबानी भी शामिल हुए।

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+