क़र्ज़ , वर्ष 1980 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया है। ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिम्मी गरेवाल, फिल्म में लीड रोल में नज़र आयी है। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और इस फिल्म का संगीत भी लोगो के बीच बहुत लोकप्रिय रहा, जिसके लिए लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने फिल्फेयर अवार्ड भी जीता।