करीम मोहम्मद आगामी 2018 की बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन पवन कुमार शर्मा ने किया है। फिल्म में हर्षित राजावत, अल्का अमीन, रवि जंघू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक आशावादी लड़के की कहानी दर्शाती है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए अपने समुदाय को प्रेरित करती । इस फिल्म में बालकृष्ण शर्मा द्वारा रचित संगीत है। करीम मोहम्मद का निर्माण रविंद्र सिंह राजवत ने बैनर अनहद स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया है।