कंजूस मखीचूस एक zee5 की ओरिजिनल हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विपुल मेहता द्वारा किया गया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू सुर श्वेता त्रिपाठी, लीड रोल में दिखाई दिए हैं। लीड एक्टरों के अलावा पियूष मिश्रा, अल्का अमिन और राजू श्रीवास्तव फिल्म में सहायक भूमिका में नजर आएं हैं। कहानी कंजूस मखीचूस की कहानी एक कॉमेडी की शक्ल में दर्शकों के सामने परोसी गयी है। यह कहानी एक मिडिल क्लास आदमी जमनाप्रसाद पांडे पर केंद्रित है, जो समुदाय भर में जाना जाने वाला एक बेहद कंजूस व्यक्ति है, जिसका परिवार उसके सस्ते दृष्टिकोण से बीमार है। अपने पिता की चार धाम यात्रा के लिए वह रोजमर्रा की बचत करता है, क्या ये बचत पूरी हो पायेगी या उसका परिवार उसकी कंजूसी से त्रस्त हो जायेगा।। इसी प्लाट पर फिल्म की कहानी बुनी गयी है। रिलीज़ की तारीख फिल्म "कंजूस माखीचूस" को 24 मार्च, 2023 को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सीधे Zee5 में रिलीज़ किया गया है।