काँचली लाइफ इन अ स्लु एक भारतीय बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है।
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह शुरू होती है...बेहद खूबसूरत महिला कजरी के साथ किशनू की शादी हुई। गाँव के ठाकुर का कजरी के प्रति बुरा इरादा था इसलिए उन्होंने अपने खास आदमी को कजरी को लाने के लिए कहा, लेकिन कजरी अपने पति के प्रति बहुत वफादार थी, और एक दिन उसने अपने बचाव में ठाकुर पर हमला कर दिया।
किशनू ,अपनी पत्नी की प्रशंसा करने के बजाय, उसने कजरी को चेतावनी दी कि वह ठाकुर के साथ इस तरह का व्यवहार न करे और ये बात सुनकर कजरी का दिल टूटना गया था, क्योंकि उसने कभी भी ऐसे पति की कल्पना नहीं की थी, जो उसे दुनिया से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दे।
दुखी कजरी खुद को समझाने की कोशिश कर रही थी कि अगर उसका पति उसे किसी अन्य पुरुष के साथ देखेगा तो वह जरूर प्रतिक्रिया देगा।
यहाँ भोज को कजरी से प्यार हो गया और इसने अपने पति की प्रतिक्रिया देखने के लिए भोज का उपयोग करके अपने पति का परीक्षण करने का विचार किया। तो कजरी ने अपने पति की परीक्षा कैसे ली? क्या उसके पास कोई समाधान था जो उसे बता सके कि क्या वास्तव में महिलाओं को जीवित रहने के लिए पुरुष की जरूरत है, या वह स्वतंत्र रूप से रह सकती है?
यह फिल्म एक ऐसी कहानी है जो एक स्वतंत्र महिलाओं के लिए अपने दम पर जीवित रहने के नए रास्ते खोलती है।