काबिल (2017)(U/A)
Release date
25 Jan 2017
genre
काबिल कहानी
काबिल एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में हृतिक रोशन, यामी गौतम, रोहित रॉय आदि सितारे हैं। फिल्म 25 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
कहानी
फिल्म की शुरुआत होती है रोहन भटनागर (ऋतिक रोशन) से जो नेत्रहीन है और किचन में होता है और इसी के साथ साथ फोन पर बात कर रहा होता है। इसके बाद का सीन कैफेटेरिया का जहां वो मिलता है सुप्रिया (यामी गौतम) से, जिसकी दुनिया भी अंधकारमय होती है। इसके बाद होती है कॉफी डेट,टैंगो डांस जिसे देखकर आपको काफी मज़ा आने वाला है। साथ में हमारी लेडी दे देती हैं उन्हें दिल। फिर उसके बाद दोनों कर लेते हैं शादी..क्योंकि अगर अंधेरे में किसी का साथ हो ना..तो अंधेरा कम लगता है और दोनों की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां होती हैं।
लेकिन ये खुशी ज्यादा देर की नहीं होती क्योंकि उनके पड़ोसी अमित शेल्लार (रोहित रॉय) और उनके दोस्त वसीम की सुप्रिया पर बुरी नज़र होती है और वो उसका रेप करते हैं। बस यहीं से होती है कहानी की असली शुरुआत..ऋतिक यानी रोहन उनसे बदला लेने के लिए क्या क्या हथकंडे अपनाता है उसके लिए आपको फिल्म देखने ज़रूर जाना चाहिए।
संबंधित