जॉली एलएलबी 3 एक आगामी ब्लैक कॉमेडी बॉलीवुड फिल्म है, जिसे सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जो दर्शकों की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आएंगे। अक्षय कुमार 'जॉली मिश्रा' और अरशद वारसी 'जॉली त्यागी' के किरदार में वापसी करेंगे। दोनों के बेहतरीन अभिनय से फिल्म को और भी दिलचस्प बनाने की उम्मीद है।
रिलीज डेट
'जॉली एलएलबी 3' फ्रेंचाइज़ी का सबसे बड़ा हिस्सा होने जा रहा है, और इसके लिए दर्शकों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।