जोगीरा सारा रा रा एक आगामी बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कुशन नंदी कर रहे है। इस फिल्म की निर्माता नईम ए सिद्दीकी है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा लीड रोल में नज़र आयेंगे। इस फिल्म का टीजर 14 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ है।
कहानी
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है जोगी प्रताप (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) को जो अपनी मां, बुआ और 4 बहनों के साथ रह रहा है और वह एक वेडिंग प्लानर है। जो जुगाड़ लगाकर दूसरों की शादियां करवाता है, लेकिन उसने खुद के लिए प्रण ले रखा है कि कभी शादी नहीं करेगा।
ऐसे में बरेली की एक शादी में जोगी की मुलाकात होती है डिंपल चौबे (नेहा शर्मा) से। जिस शादी का वेडिंग प्लानर है जोगी, वहीं डिंपल बिन बुलाई मेहमान बनकर घुस आती है और खूब हंगामा मच जाता है। जाहिर है.. ये मुलाकात जोगी को याद रह जाती है। कई दिनों के बाद उसके पास दूसरी शादी प्लान करने का काम आता है। पता चलता है कि ये डिंपल की ही शादी है। बाद में लड़की उसे बताती है कि उसे ये शादी नहीं करनी, और वो जोगी से शादी अरेंज करवाने की जगह डिस- अरेंज करवाने को कहती है। यहां से शुरु होता है भागमभाग। इस भागने भगाने की प्लानिंग में जोगी का दोस्त मनु (रोहित चौधरी), शहर का चर्चित क्रिमिनल चौधरी (संजय मिश्रा) और दो पुलिस वाले (विश्वनाथ चटर्जी और घनश्याम गर्ग) भी घेरे में आ जाते हैं।
अब डिंपल की शादी हो जाएगी या टूट जाएगी ?.. यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है।
रिलीज
यह फिल्म 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।