X
{* added on 10-dec-2024 *}
जोगी

जोगी

Drama | 16 Sep 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

3 /5 Filmibeat

जोगी कहानी

जोगी एक आगामी नेटफ्लिक्स हिंदी फिल्म है, जिसका निदेशन अली अब्बास जफर द्वारा किया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अमायरा दस्तूर, मोहम्‍मद जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा और हितेन तेजवानी, मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर 30 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया है।  कहानी  फिल्म की  कहानी शुरु होती है तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से। जिसके बाद देश भर में, खासकर दिल्ली में दंगे भड़क उठते हैं और सिखों की चुन चुनकर हत्या कर दी जाती है। सुबह तक हंसता खेलता, रोजगारी में व्यस्त मोहल्ला, कुछ ही घंटों में आग की लपटों से घिरा दिखता है। हर तरह अफरा तफरी मची है। सिख समुदाय के घरों में घुस घुसकर उनकी हत्या की जा रही है, उनके घर, गाड़ी और दुकानों को जलाया जा रहा है। जब जोगी (दिलजीत) त्रिलोकपुरी में अपनी गली के लोगों को सांप्रदायिक भावनाओं की आग से बचाने का फैसला लेता है। इसमें साथ देता है उसका दोस्ता रविंदर चौटाला (जीशान अय्यूब), जो एक पुलिस अधिकारी है.. और कलीम अंसारी (परेश पाहुजा), दोनों अपनी दोस्ती के लिए अपनी नौकरी और जान की बाजी लगा देते हैं।  लेकिन उनका एक चौथा दोस्त भी है, लाली कात्याल (हितेन तेजवानी), जो जोगी से अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी का बदला लेने की ठानता है और दंगों की आग से बेहतर मौका उसे नहीं मिलता। स्थानीय पार्षद तेजपाल अरोड़ा (कुमुद मिश्रा) के साथ मिलकर लाली प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा करता है। दंगों के बीच उनकी दोस्ती जीतती है या नफरत की आग.. यही इस फिल्म की कहानी बयां करती है। 
Read More

जोगी कास्ट एंड क्रू

जोगी क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक स्टीवन बर्नार्ड
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर हिमांशु किशन मैहरा, अली अब्बास ज़फर
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

जोगी समीक्षक की समीक्षा

filmibeat हिंदी
कुल मिलाकर, 'जोगी' दिल दहलाने वाली त्रासदी के बीच भी उम्मीद खोजने की भावनाओं को दिखाती है। लेखन में कुछ कमियां होने के बावजूद.. इंसानियत और दोस्ती की यह कहानी निश्चित रूप से आपको भावुक और प्रभावित करेगी।
अमर उजाला
अभिनय के लिहाज से दिलजीत दोसांझ अव्वल नंबर होने की कोशिश करते दिखते हैं। अपने अभिनय की सरहदें वह खुद तोड़ने की कोशिश करते हैं। उनकी कमली भी कम कमाल नहीं है।

जोगी ट्रेलर

Video Thumbnail

जोगी फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

जोगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+