ज्वेल थीफ एक आगामी एक्शन, एडवेंचर और थ्रिलर फिल्म है, जिसे कूकी गुलाती और रॉबी ग्रेवाल ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में सैफ अली खान नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता, कुणाल कपूर, पियोटर पामुला, संध्या मृदुल, प्रवीन मंजरकर, उज्जवल गौरहा, रोसाना एल्सा स्कुगुया, नीरज पारदीप पुरोहित और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। "Jewel Thief" फिल्म को ममता आनंद और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्मित किया गया है।
कहानी
यह फिल्म एक आभूषण चोर की कहानी है, जिसे एक क्राइम लार्ड द्वारा 'द अफ्रीकन रेड सन' नामक एक दुर्लभ हीरे को चुराने के लिए काम पर रखा जाता है। इस हीरे की कीमत 500 करोड़ रुपये है। फिल्म की कहानी रोमांच और रहस्य से भरपूर है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।
रिलीज डेट
इस फिल्म को 25 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।