जब हैरी मेट सेजल एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी एक लोकल गाइड हैरी (शाहरुख़ खान) की है, जो सेजल (अनुष्का शर्मा) को यूरोप की सैर कराता है। सेजल की शादी होने वाली होती है, लेकिन उसकी अंगूठी गुम हू जाती है। जिसके बाद चीजें बिगड़ जाती हैं, तो वहीं दूसरी और गाइड हैरी और सेजल एकदूसरे के करीब आ जाते हैं। फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।