इश्क़ विश्क़ एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन केन घोष ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राओ लीड रोल है। अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में ये फिल्म शाहिद और अमृता की पहली फिल्म है।
इस फिल्म की कहानी राजीव (शाहिद), पायल (अमृता) और अलीशा (शेनाज) के इर्द-गिर्द घूमती है। राजीव को पहले पायल से प्यार होता है, लेकिन जब कॉलेज में नयी लड़की अलीशा आती है, तो राजीव उसे पसंद करने लगता है। राजीव का फ्रेंड मैंगो (विशाल मल्होत्रा) राजीव को समझाता है लेकिन वह सबसे लड़ लेता है। आखिरकार राजीव को अहसास होता है के वो पायल से सच्चा प्यार करता है और वह वह पायल से माफ़ी मांग के उसके साथ हो जाता है।