इश्क जूनून एक बॉलीवुड एरोटिक रोमांटिक फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन संजय शर्मा ने किया है। फिल्म में नवोदित फिल्म कलाकार राजवीर सिंह, दिव्या सिंह और अक्षय रंगशाही नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो दो लड़कों के जाल में फंस जाती है। इसमें से एक लड़के से वो प्यार करती है और दूसरा उसे अपना बनाना चाहता है।