X
आई, मी और मै
Comedy | Drama | Romance | 01 Mar 2013 | U/A |
Hindi

आई, मी और मै कहानी

 आई मी और मै वर्ष 2013 में आई एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन कपिल शर्मा ने किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम ,प्राची देसाई और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयीं थी। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मार्च 2013 को रिलीज हुई थी। बता दें, यह फिल्म बॉक्स- ऑफिस पर बहुत ही बुरी असफल साबित हुई थी।

फिल्म की कहानी 
कहानी- आई मी और मैं एक लड़के ईशान सबरवाल की कहानी है जिसे जॉन अब्राहम ने निभाया है। ईशान सबरवाल को एक ही समय में दो लड़कियों गौरी दांडेकर (प्राची देसाई) और अनुष्का लाल (चित्रांगदा सिंह) से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी ईशान सबरवाल और उसके द्वारा उसके द्वारा उसकी जीवनसाथी के लिए को लेकर लिये गये डिसीशन पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत होती है मुंबई के एक बहुत ही स्मार्ट और गुडलुकिंग प्रोड्यूसर से। जो कि अपनी मां जरीना वाहिब की आंखों का तारा है और अपनी बहन शिवानी (मिनी माथुर) के प्यार में पला बढ़ा है। ईशान सबरवाल अपनी गर्लफ्रैंड अनुष्का (चित्रांगदा सिंह) के घर पर रहता है। लेकिन वो किसी को भी ज्यादा तवज्जो नहीं देता।

फिर एक दिन आता है जब उसकी गर्लफ्रैंड अनुष्का ईशान को अपने घर से निकाल देती है। वो एक पुराने से घर में रहने चला जाता है उसकी मां अपने पति को छोड़कर ईशान के साथ रहने चली आती है। ईशान के दोस्त उससे नाराज हो जाते हैं और साथ ही ईशान की बॉस बीना (राइमा सेन) ईशान को रिजाइन करने के लिए कहती है। ईशान का सारा कॉन्फिडेंस खत्म हो जाता है और साथ ही उसका ईगो भी टूट जाता है। ऐसे में ईशान की पडो़सी गौरी उसकी जिंदगी में आती है और उसके साथ रहकर ईशान को लड़कियों की इज्जत करनी आने लगती है। वो अपने पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश करने लगता है। ईशान को गौरी से प्यार हो जाता है। फिर ईशान के सामने एक बड़ी समस्या आती है जब उसे उसके प्यार और उसकी जिम्मेदारियों में से किसी एक को चुनने का समय आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+