हसीना पारकर एक बॉलीवुड क्राइम बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिधांत कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की कहानी को दर्शाती है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर हसीना पारकर की भूमिका में है, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की। इस फिल्म दाऊद की भूमिका में श्रद्धा के भाई सिधांत कपूर हैं। फिल्म 22 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
REVIEW..कोशिश तो बहुत की..लेकिन हर जगह मार खा गई 'हसीना'
फिल्म का ओपनिंग सीन हसीना (श्रद्धा कपूर) के साथ शुरू होता है जिसमें हसीना को मुंबई सेशन कोर्ट से भाई दाउद इब्राहिम (सिद्धांत कपूर) के साथ जबरन वसूली में शामिल होने के लिए समन मिलता है। बिल्कुल भरे-भरे गालों के साथ हसीना बोलती है 'मैं हूं हसीना पारकर'। फिल्म अतीत और वर्तमान दोनों को दिखाती है और हम दाउद कैसे धीरे-धीरे गैंगस्टर बनता है और इसका प्रभाव उसके परिवार खासकर बहन पर पड़ता है। हसीना के पिता इब्राहिम कासकर मुंबई पुलिस में हेड कांउस्टेबल हैं। उनकी अपने विद्रोही बेटे से बिल्कुल भी बनती जो धीरे धीरे क्राइम किंग बन जाता है। इन सब के बीच हसीना अपने पति इस्माइल(अंकुर भाटिया) के साथ काफी खुश है जिसका शाकाहारी रेस्तरां भी है।