X
होम टॉप-लिस्ट

दिलीप कुमार के करियर की टॉप 10 फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Thursday, July 7, 2022, 12:31 PM [IST]

यूसुफ सरवर खान उर्फ़ दिलीप कुमार ऐसे महान अभिनेता थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी और हिंदी सिनेमा का नया इतिहास रचा। दिलीप कुमार ने अपने 5 दशक के लंबे करियर में 65 से भी ज्यादा फिल्में की। उन्हें फिल्मों का 'द फर्स्ट खान' और 'द ट्रैजेडी' किंग की उपाधि भी दी गई थी। आपको बता दें इस दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 की सुबह अपनी आखिरी सांसे ली थी। आज भले ही यह महान दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपने उम्दा अभिनय और शानदार किरदारों के साथ वो हमेशा सिनेप्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगे। यहाँ हम आपके लिए दिलीप कुमार की 10 बेहतरीन फिल्मों की सूची लायें हैं, जिन फिल्मों ने सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।


cover image

Table of content

1

1960 में रिलीज़ हुई फिल्म मुग़ल-ए-आज़म में दिलीप कुमार अकबर के बेटे सलीम के रोल में नज़र आयें थे, जो मधुबाला (अनारकली) के प्रेम में पड़ जाते हैं। यह फिल्म में भारतीय सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक है, जिसे बेहतरीन अभिनय, सेट और निर्देशन के लिए आज भी याद किया जाता है। 

2

ऐसा पहली बार था जब दिलीप कुमार, राज कपूर और नरगिस एक साथ बड़े परदे पर नज़र आये थे। यह फिल्म अंदाज साल 1949 में रिलीज़ हुई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमे लव ट्रैंगल को दिखाया गया था। 

3

बी आर चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'नया दौर' साल 1957 में रिलीज़ हुई थी, जिसमे दिलीप कुमार के साथ वैजयन्ती माला, मुख्य भूमिका में नज़र आयीं थीं। इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार को बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया था। 

4

1955 रिलीज़ हुई फिल्म देवदास में दिलीप कुमार, देवदास के रोल में नज़र आयें थे। इस फिल्म को दौर में बेहद ज्यादा सफलता मिली थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब तारीफ़ मिली और वह एक सशक्त अभिनेता बन गए। 

5

साल 1967 में रिलीज़ हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म राम और श्याम में दिलीप कुमार ने डबल रोल निभाया था, जिसके बाद भारतीय सिनेमा में कई जुड़वाँ रोल वाली फिल्मों को चलन प्रारम्भ हो गया। इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार को उनके उम्दा अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के15वे फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

6

बिमल रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म मधुमती में दिलीप कुमार और वैजयंतिमाला मुख्य भूमिका में नज़र आयें थे यह फिल्म दिलीप के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। आगे चल कर इस फिल्म की कई रीमेक फ़िल्में, कूदरत, बीस साल बाद और ओम शांति ओम बनी। इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। 

7

'रामचंद्र कह गए सिया' से यह सुपरहिट गाना साल 1970 में रिलीज़ हुई फिल्म 'गोपी' का है, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो नज़र आयीं थीं। इस जोड़ी ने आगे चल कर एक-दूसरे से शादी भी की। 

8

साल 1955 में रिलीज़ हुई फिल्म आज़ाद एक सुपरहिट फिल्म थी जो उस दौर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्म थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ, मीना कुमारी मुख्य भूमिका में नज़र आयीं थी। इस फिल्म के सभी गाने भी हिट थे। 

9

रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी क्राइम ड्रामा फिल्म शक्ति जो साल 1982 में रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म ने 4 फिल्मफेयर अवार्ड जीते थे। फिल्म में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की बेहतरीन अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब प्रशंसा मिली। 

10

फिल्म 'सगीना' साल 1974 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और सायरा बानो मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। 'साला में तो साहब बन गया' यह पॉपुलर गाना इसी फिल्म का था, जिसे दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+