हाँ...मैंने भी प्यार किया साल 2002 में रिलीज़ हुई एक रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आयी है। इस फिल्म के सभी गाने नदीम-श्रवण द्वारा निर्देशित किये गए थे और इस फिल्म के गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया था।