ग्रेट ग्रांड मस्ती एक बॉलीवुड अडल्ट कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने दिया है। सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह इसमें बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख , विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदेसानी मेन रोल में हैं। इसके अलावा 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में सना खान , उर्वशी रौतेला और पूजा चोपड़ा भी दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। अमर सक्सेना (रितेश देशमुख), मीत मेहता (विवेक ओबेरॉय) और प्रेम चावला (आफताब शिवदसानी) अपनी अपनी साधारण लाइफ जी रहे होते हैं। लेकिन तीनों ही अपनी अपनी पत्नी से ऊब चुके हैं। ऐसे में ये तीनों प्लान कर एक गांव जाते हैं- दूधवाला.. और शुरू होती है इनकी ग्रेट ग्रैंड मस्ती। वहां, ये तीनों एक हवेली में रहते हैं, जहां इन्हें मिलती है रागिनी (उर्वशी रौतेला).. जो कि एक भूत होती है.. सॉरी वर्जिन भूत होती है। अब ये तीनों दोस्त भूत से अपनी जान कैसे बचाते हैं और इन्हें अपनी पत्नी की कद्र किस तरह होती है.. यह देखने के लिए आपको सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा। फिल्म के प्रसिध्द डॉयलॉग्स