गोल्डफिश एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पूषन कृपलानी द्वारा किया गया है, फिल्म में कल्कि कोचीन, दीप्ति नवल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म की कहानी काफी ग़मगीन है। कहानी फिल्म की कहानी में दिखा जाता है के एक युवा महिला अनामिका (कल्कि कोचीन) आस-पड़ोस और अतीत से मदद लेकर, जिसे उसने त्याग दिया था, वह अपनी मां के मनोभ्रंश और अपने बचपन के घावों से निपटने के लिए घर लौटती है। और जो कुछ भी उसे पता चलता है उससे उसका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। रिलीज यह फिल्म 1 सितम्बर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।