दो साल में टूटी शादी, बॉयफ्रेंड की हुई कैंसर के कारण मौत, 72 साल की उम्र में ऐसे जी रही ये हसीना

Deepti Naval Tragic Life

Deepti Naval Tragic Life: फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने को मिलता है कि सितारे जितनी जल्दी अपना घर बसते हैं उतनी ही जल्दी उनके रिश्ते टूट भी जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही 70 और 80 के दशक की टैलेंटेड अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिनकी सिर्फ 2 साल में शादी टूट गई और फिर बॉयफ्रेंड का कैंसर से निधन हो गया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं दीप्ति नवल की। दीप्ति नवल ने अपने करियर में अनकही और एक बार फिर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ सक्सेसफुल रही उससे कहीं ज्यादा उन्हें पर्सनल लाइफ में दर्द मिला। जब दीप्ति फिल्मी करियर में नई आई थी तब उनकी मुलाकात फिल्म मेकर प्रकाश झा से हुई।

दीप्ति और प्रकाश झा को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने 1985 में शादी कर ली। यहां तक की दोनों ने दिशा नाम की एक बेटी को गोद लिया। लेकिन दोनों की शादी 2 साल में ही टूट गई। हालांकि फिर भी दोनों ने तलाक नहीं लिया। लेकिन 15 साल बाद साल 2002 में उन्होंने तलाक लिया। इसी दौरान दीप्ति की जिंदगी में एक्टर विनोद पंडित की एंट्री हुई।

दीप्ति नवल और विनोद पंडित को एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार हो गया। दोनों ने साथ में सीरियल 'थोड़ा सा आसमान' में काम किया था। हालांकि दीप्ति को उनका दूसरा प्यार नसीब नहीं हो पाया और विनोद पंडित की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। विनोद पंडित के जाने के बाद एक बार फिर से दीप्ति नवल अकेली पड़ गई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीप्ति नवल ने विनोद पंडित के जाने के बाद कभी भी किसी दूसरे शख्स को अपनी जिंदगी में आने नहीं दिया। 72 साल की उम्र में आज भी वह अकेले जिंदगी काट रही है। इसी के अलावा वह अपने बॉयफ्रेंड के नाम से एक ट्रस्ट चलती हैं और एक्टिंग में भी एक्टिव है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'गोल्डफिश' में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: deepti naval goldfish
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X