फिल्म के विचार या कहानी की बात करें तो, 'गेम ओवर' प्रभावित करती है। फिल्म की कहानी में एक नयापन है, जो आपको शुरु से अंत तक फिल्म से बांधे रखता है। निर्देशक ने फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स डाले हैं और दर्शकों को सरप्राइज करने में सफल रहे हैं। निर्देशक ने पहली सीन से ही फिल्म का मूड स्थापित कर दिया।