गमन एक आगामी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजाना राव कर रही है। फिल्म में अभिनेत्री श्रेया सरन और नित्या मेनन, लीड रोल में नज़र आयेंगी। ये फिल्म पांच भाषाओँ, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नडा और हिंदी में रिलीज़ होगी। अभिनेत्री श्रेया सरन के बर्थडे के अवसर पर 11 सितम्बर 2020 को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 11 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म का तेलुगु वर्जन 10 दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया था। और इसका हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन 1 मार्च 2022 को OTT प्लेटफार्म Amazon Prime पर रिलीज किया गया है।