X
फगली
Comedy | Social | Thriller | 13 Jun 2014 | U/A |
Hindi | Tamil

फगली कहानी


फगली  वर्ष 2014 में आई एक हिंदी कॉमेडी ड्रामा सोशल थ्रिलर है, जिसका निर्देशन कबीर सदानंद ने किया है।  फिल्म में जिम्मी शेरगिलम मोहित मारवाह, विजेंद्र सिंह, आरिफ लांबा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। 

कहानी
फगली की कहानी है चार दोस्तों की जिनके नाम हैं- गौरव(विजेंद्र सिंह), आदित्य(आरिफ लांबा), देव(मोहित मारवा) और देवी(कियारा आडवाणी)। चारों बचपन के दोस्त हैं। देवी को भारत में लड़कियों के साथ होने वाली ईव टीजिंग से नफरत सी है। जब भी कोई उसे छेड़ने की कोशिश करता है तो वो बहुत ही गुस्से में उसे जवाब देती है जिसकी उसे व उसके दोस्तों को भारी कीमत उठानी पड़ती है। एक दिन एक दुकानदार, नुन्नू देवी को छेड़ता है और देवी उसे थप्पड़ मार देती है। देवी के गुस्से को देख देव भी नुन्नू को सबक सिखाने को निकल पड़ता है चारों दोस्त नुन्नू को मारने जाते हैं और उसे गाड़ी की डिक्की में बंद करके परेशान करने की सोचते हैं। इसी समय उनका सामना होता है पुलिस इंस्पेक्ट चौटाला (जिमी शेरगिल) से जो कि दारू के नशे में है। गौरव जो कि बडे़ नेता का बेटा है हमेशा ही इन पुलिस वालों को अपना रौब दिखाता फिरता है इस बार भी चौटाला का अपने बाप की धौंस देता है लेकिन चौटाला इन चारों को कुछ इस तरह से खून के इल्जाम में फंसा देता है कि चारों चौटाला के चंगुल में फंसते चले जाते हैं। चौटाला इन्हें जेल से बचाने के लिए बार बार पैसों का मांग करता है और कभी इनसे कुछ गैरकानूनी काम भी करवाता है और ये चारों डर के मारे चौटाला का हर कहना मानते जाते हैं।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+