X
फगली

फगली

Comedy | Social | Thriller | 13 Jun 2014 | U/A |
Hindi | Tamil

2.5 /5 Users

2 /5 Filmibeat

फगली कहानी

फगली  वर्ष 2014 में आई एक हिंदी कॉमेडी ड्रामा सोशल थ्रिलर है, जिसका निर्देशन कबीर सदानंद ने किया है।  फिल्म में जिम्मी शेरगिलम मोहित मारवाह, विजेंद्र सिंह, आरिफ लांबा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।  कहानी फगली की कहानी है चार दोस्तों की जिनके नाम हैं- गौरव(विजेंद्र सिंह), आदित्य(आरिफ लांबा), देव(मोहित मारवा) और देवी(कियारा आडवाणी)। चारों बचपन के दोस्त हैं। देवी को भारत में लड़कियों के साथ होने वाली ईव टीजिंग से नफरत सी है। जब भी कोई उसे छेड़ने की कोशिश करता है तो वो बहुत ही गुस्से में उसे जवाब देती है जिसकी उसे व उसके दोस्तों को भारी कीमत उठानी पड़ती है। एक दिन एक दुकानदार, नुन्नू देवी को छेड़ता है और देवी उसे थप्पड़ मार देती है। देवी के गुस्से को देख देव भी नुन्नू को सबक सिखाने को निकल पड़ता है चारों दोस्त नुन्नू को मारने जाते हैं और उसे गाड़ी की डिक्की में बंद करके परेशान करने की सोचते हैं। इसी समय उनका सामना होता है पुलिस इंस्पेक्ट चौटाला (जिमी शेरगिल) से जो कि दारू के नशे में है। गौरव जो कि बडे़ नेता का बेटा है हमेशा ही इन पुलिस वालों को अपना रौब दिखाता फिरता है इस बार भी चौटाला का अपने बाप की धौंस देता है लेकिन चौटाला इन चारों को कुछ इस तरह से खून के इल्जाम में फंसा देता है कि चारों चौटाला के चंगुल में फंसते चले जाते हैं। चौटाला इन्हें जेल से बचाने के लिए बार बार पैसों का मांग करता है और कभी इनसे कुछ गैरकानूनी काम भी करवाता है और ये चारों डर के मारे चौटाला का हर कहना मानते जाते हैं।  
Read More

फगली कास्ट एंड क्रू

फगली क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर कबीर सदानंद
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, अल्का भाटिया, अश्विनी यार्डी
उत्पादन G Media, JM Productions Private Limited
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म Aha Video
OTT रिलीज डेट TBA

फगली समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
फिल्म ना ही इतनी बुरी है कि एक बार भी देखी नहीं जा सकती और ना ही एक बार देखने के बाद दोबारा देखने का मन करेगा। लेकिन फिल्म का विषय इतना गंभीर है कि फिल्म को देखा जा सकता है। इसी बहाने देश के कोनों में चल रही कुछ नयी समस्याओं से भी हमारा सामना हो जाएगा।

फगली फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

फगली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+