फादर्स डे एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शांतनु बाघची ने किया है। फिल्म में इमरान हाश्मी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
फिल्म में इमरान सूर्यकांत भांडे पाटिल की भूमिका में नजर आएंगे। सूर्यकांत भांडे एक ऐसे जासूस जिन्होंने बिना पैसे लिए बच्चों के अपहरण से संबंधित 120 मामले सुलझाए थे।
यह गुजराती लेखक प्रफुल शाह की किताब 'दृश्यम अदृश्यम' पर आधारित है। यह एक पिता और पुत्र की इमोशनल कहानी है। इस फिल्म में इमरान के साथ ऋषि कपूर और श्रेया घनवंतरी होंगी।
यह फिल्म शांतनु बागची निर्देशित, रितेश शाह लिखित और इमरान हाशमी फिल्म्स व मातरम फिल्म्स द्वारा निर्मित है।