दम मारो दम वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, राणा दग्गुबती, बिपाशा बासु, प्रतीक बब्बर और आदित्य पंचोली नजर आये थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण एक आइटम गीत में नजर आयीं थी।
कहानी
फिल्म में तीन कहानियां हैं, जो एक दूसरे से गुंथी हुई हैं। फिल्म में खोज है ड्रग माफिया प्रमुख बर्बोसा की और उसकी तलाश में फिल्म के सारे किरदार एक-एक कर चंगुल में फंसते चले जाते हैं। पहली कहानी प्रतीक की है। वह स्टुडेंट है। एक खास मोड़ पर लालच में वह गलत फैसला ले लेता है। उसकी भिड़ंत एसीपी कामत से होती है। फिर अभिषेक की कहानी आती है। वह एक इंवेस्टीगेशन के सिलसिले में बाकी किरदारों से टकराता है। तीसरी कहानी में राणा और बिपाशा की लव स्टोरी है। राणा भी अभिषेक के रास्ते में आता है। पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में लगातार अभिषेक बच्चन यानि विष्णु कामत कई मासूमों से पूछ ताछ करता है और इस गुथी में कई लोग फंसते चले जाते हैं। जोई यानी बिपाशा बासु एयर होस्टेस बनाने का सपना देखती हैं, लेकिन वो भी ड्रग्स के इस केस में फंस जाती है।
जोई का बॉयफ्रेंड जैनी (राणा) एक संगीतकार है। उस पर भी पुलिस को शक है। वह भी इस चंगुल से बाहर नहीं आ पता और ये सारी जिंदगी उलझ सी जाती है। जिस तरह ये सारी जिंदगी उलझी हुई है, सारे किरदार उलझे हैं फिल्म की कहानी भी बिल्कुल उलझी सी है। गौतरलब है कि ऐसी कहानियों में अगर लगातार कुछ अलग सा नो होता रहे तो ऐसी कहानियां फिल्म के अंतराल से पहले ही दम तोड़ देती है।