X
होम टॉप-लिस्ट

बिग बॉस 16: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता से लेकर शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला तक, बिग बॉस में इन सेलेब्स को हुआ प्यार

Author Sandhya Yadav | Updated: Friday, February 10, 2023, 05:00 PM [IST]

बिग बॉस दर्शकों का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है, जिसमे कई कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो शो के बाद भी, पब्लिक में काफी फेमस हैं। इस शो के दौरान जहाँ प्रतियोगियों में कुछ लड़ाई हाइलाइट में आयी, वहीँ दूसरी तरफ इस शो में कई कन्टेस्टें को अपना प्यार भी मिला है। प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता से सिडनाज और भी कई सेलिब्रिटी इस शो में रोमांस करते नजर आयें हैं।


cover image
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता
1

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता: टीवी शो उडारिया के यह कपल ने साथ में बिग बॉस 16 में अपनी एंट्री की थी। भले ही इस कपल की घर में लड़ाइयां हुई हो, लेकिन जो इनके बीच एक बांड था, उसे पब्लिक ने अपना बहुत सारा प्यार दिया, जी हाँ यहां तक के ट्विटर पर भी इनके नाम साथ में कई बार ट्रेंड हुए। इनकी केमिस्ट्री सभी बिग बॉस प्रेमियों को बहुत पसंद आयी। 

टीना दत्ता और शालीन भनौत
2

टीना दत्ता और शालीन भनौत: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट टीना और शालीन को हमने घर में एक-दूसरे के प्रति प्यार में देखा था। लेकिन इनकी छोटी-छोटी चीज़ों पर होने वाली बहस से कई लोगों ने यह तक कह दिया के शो में फेम पानें के लिए यह दोनों ऐसा कर रहें हैं, और उनका यह प्यार-रिलेशन सब सिर्फ दिखावा है। 

तेजस्वी प्रकाश और करन कुंद्रा
3

तेजस्वी प्रकाश और करन कुंद्रा: सीजन 15 में सबसे ज्यादा दर्शकों को तेजस्वी प्रकाश और करन कुंद्रा अच्छे लगे। हाँ एपिसोड के दौरान इनके बीच कई नोक-झोंक हुई, लेकिन हर चीज दोनों बेहद सलीके से सॉल्व भी कर देते थे। इस घर में इन दोनों को एक दूसरे को प्यार हुआ, और आज भी यह कपल साथ ही हैं। 

पवित्रा पुनिया और एजाज खान
4

पवित्रा पुनिया और एजाज खान: बिग बॉस 14 में हमेशा से पवित्रा, एजाज के बारे में मुखर थीं, लेकिन एजाज इस प्यार को मानने से हमेशा इंकार करते। दोनों को बिग बॉस के दर्शकों ने भी अपना खूब प्यार दिया और साथ में इनको सभी ने पसंद किया, हालांकि शो से निकलने के बाद इनको अपने प्यार का अहसास हुआ और अब यह दोनों साथ हैं। 

जैस्मिन भसीन और अली गोनी
5

जैस्मिन भसीन और अली गोनी: बिग बॉस 14 में इस कपल का भी रोमांस खूब हाईलाइट हुआ। जैस्मिन और अली इस शो में एक दूसरे के स्पोर्ट सिस्टम थे। इन दोनों का प्यार बिग बॉस 14 के घर की हवाओं में था। इस शो से निकलने के बाद भी दोनों आज भी साथ में ही हैं। 

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला
6

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला: बिग बॉस 13 मतलब सिडनाज, जी हाँ यह सीजन इस शो का सबसे ज्यादा पसंदीदा सीजन बना, और इस पूरे सीजन में सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने दर्शकों का दिल लूटा। इस जोड़ी को सबने अपना इतना प्यार दिया, के आज भी यह जोड़ी को सबसे ज्यादा याद किया जाता है। 

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
7

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना: इसी 13 सीजन में एक जोड़ी आसिम और हिमांशी की भी बनी, जी हाँ शो के दौरान आसिम को हिमांशी से प्यार हो गया था, लेकिन हिमांशी का रिश्ता फिक्स हो चूका था, लेकिन शो से बाहर जानें के बाद हिमांशी के भी दिल में आसिम के लिए प्यार जाग चूका था, जिसके कारण वह अपना रिश्ता तोड़ कर बिग बॉस 13 के घर में आसिम के लिए वापस आयीं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+