ड्रीम गर्ल 2 फिल्म ड्रीम गर्ल की दूसरी किश्त है, जिसका निर्देशन राज शांडिल्य द्वारा किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगें। फिल्म के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, सीमा पहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी फिल्म में सहायक भूमिका दिखाई दिए हैं।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है करम वीर (आयुष्मान खुराना) को जो जगराते में परफॉर्म करता है और अपनी गर्लफ्रैंड परी (अनन्या पांडे) से शादी करना चाहता है। लेकिन परी के पापा (मनोज जोशी) इसके लिए राजी नहीं है।
वो करमवीर से छह महीने में एक अच्छी नौकरी और अच्छा बैंक बैलेंस की डिमांड करते हैं। ऐसे में 12वीं फेल करमवीर के पास अपने अंदर छिपी पूजा को बाहर निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
लेकिन इस बार सिर्फ आवाज से ही नहीं, करम अपनी लुक से भी पूजा बनता है। अपने दोस्त स्माइली (मनजोत सिंह) और अपने पिता की बात मानते हुए वह पहले सोना भाई (विजय राज) की बार में डांसर के तौर पर काम शुरु करता है।
इधर स्माइली जिस लड़की से शादी करना चाहता है, उसके पिता (परेश रावल) शर्त रखते हैं कि जब तक लड़की के बड़े भाई शाहरुख (अभिषेक बनर्जी) की शादी नहीं हो जाती है, वो बेटी का निकाह नहीं करेंगे। वो डील देते हैं कि जो लड़की शाहरुख से शादी करेगी, वो उसे 40 लाख का इनाम देंगे।
ऐसे में फिर एंट्री होती है पूजा की, जिसके सामने एक ही बार में 40 लाख कमाने का मौका है.. और फिर वो परी से शादी कर आराम से जिंदगी गुजार सकता है। लेकिन शाहरुख की तन्हाई क्या पूजा दूर कर पाएगी? या यहां भी कोई ट्विस्ट है। कहानी तब विचित्र मोड़ लेती है, जब एक साथ चार लोग पूजा/ करम से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। यही इस फिल्म की कहानी का प्लाट है।
रिलीज
फिल्म 29 जून साल 2023 को ईद पर रिलीज की जाने वाली थी लेकिन यह फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 25 अगस्त 2023 कर दी गयी।