Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में एक के बाद एक शानदार फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का सिक्का चलाया है। सलमान खान उन एक्टर की लिस्ट में शामिल होते हैं जो स्क्रीन पर आकर फैंस के दिलों को जीत लेते हैं। हिंदी सिनेमा में लगातार कई सालों से काम करने वाले एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। फैंस के पसंदीदा एक्टर दबंग खान की उन फिल्मों के बारें में हम आपको बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करके खुद को इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस के दिलों पर भी अपना राज किया है।