दो लफ्जो की कहानी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन दीपक तिजोरी ने किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में है। फिल्म 10 जून 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हरियाणा के दबंग अभिनेता रणदीप हुडडा इस फिल्म में एक फाइटर मैन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री काजल इस फिल्म के जरिए काफी समय बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही है। काजल ने फिल्म में एक अंधी लड़की का किरदार निभाया।