डायल 100 एक आगामी बॉलीवुड थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रेंसिल डी सिल्वा द्वारा किया गया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तनवर, मुख्य भूमिका में नज़र आयें हैं।
रिलीज़
इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में 1 दिसंबर 2020 को शुरू हुई थी। फिल्म को 6 अगस्त 2021 को ऑनलाइन प्लेटफार्म Zee 5 पर रिलीज़ किया गया है।
कहानी
इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाला निखिल सूद (मनोज बाजपेयी) का अनुसरण करती है। अपने बेटे की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से एक बेहद दुखी माँ सीमा पल्लव (नीना गुप्ता) उसकी मौत का बदला लेना चाहती है और अब ये पुलिस वाला उसे कैसे रोकेगा ? इसी इर्द गिर्द कहानी घूमती है।