डेविड कहानी
डेविड वर्ष 2013 में आई एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बिजॉय नामबियर ने किया है। फिल्म में विक्रम, नील नितिन मुकेश, विनय विरमानी के अलावा तब्बू, मोनिका डोगरा ,लारा दत्ता और इशा शरवानी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।तीन व्यक्तियों पर आधारित इस थ्रिलर ऐक्शन मूवी में तीनों का नाम डेविड है।
कहानी
स्टोरी में तीन डेविड हैं, जो दुनिया के तीन अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। खास बात यह है कि तीनों का समय भी एक नहीं है। एक की कहानी लंदन में 1975 की है, तो दूसरे की 1999 में मुंबई की तो तीसरे की 2010 में गोवा की। पहला डेविड- जिसकी आयु तीस वर्ष की है और वो इकबाल घानी के लिये काम करता है। इकबाल एक माफिया डॉन है, जिसका रैकेट कई एशियाई देशों में फैला है। इसके साथ जुड़ने के बाद डेविड के जीवन में कई बदलाव आते हैं। दूसरा डेविड 1999 में मुंबई में एक क्रिश्चियन फैमिली का है और उसकी उम्र 19 साल है। वो एक म्यूजीशियन है। लेकिन उसका परिवार राजनीति का शिकार हो जाता है। वहीं तीसरा डेविड 40 साल का है और गोवा में रहता है। यह एक मछुवारा है और वो गूंगी-बहरी रोमा से बहुत प्यार करता है। लेकिन रोमा की शादी पीटर से तय हो जाने पर वो परेशान हो जाता है। तीन अलग-अलग भागों में दिखाई गई फिल्म में 70, 80 के दशकों के साथ वर्तमान परिवेश में लोगों को दर्शाया गया।