डेंजरस इश्क वर्ष 2012 में रिलीज हुई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म में करिश्मा कपूर रजनीश दुग्गल, रवि किसन, समीर कोच्चर, आर्या बब्बर, जिमी शेरगिल नजर आये। कहानी यह एक थ्रीलर लव स्टोरी है फिल्म में सुपर मॉडल संजना सक्सेना यानि करिश्मा कपूर और एक बड़े बिजनेसमेन के बेटे रोहन ठकराल यानि रजनीश दुग्गल की प्रेम कहानी है। इनकी प्रेम कहानी शादी में बदलती इससे पहले ही रोहन का किडनैप हो जाता है। इसके बाद संजना में भी काफी बदलाव आने लगता है। उसे पिछले जन्म की यादें घेरने लगती है, तभी संजना को अहसास होता है कि उन यादों और रोहन के अपहरण के बीच कुछ संबंध हैं। वह रोहन को बचाने के लिए एसीपी जय सिंह यानि जिमी शेरगिल की मदद लेती हैं। क्या संजना रोहन को बचाने में कामयाब हो पाएगी? यही इस फिल्म की कहानी है।