X
दबंग 3
Action | 20 Dec 2019 |
Hindi

दबंग 3 कहानी

दबंग 3 एक भारतीय हिंदी-भाषा की एक्शन फिल्म है, जो प्रभु देवा द्वारा निर्देशित है। और ये फिल्म, सलमान खान फिल्म्स और अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित है। फिल्म 2012 की फिल्म दबंग 2 की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला का तीसरा भाग है। इसकी कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखा है।
 
कहानी मध्य प्रदेश राज्य में सेट की गई है। फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल पिछली फिल्म से अपनी भूमिका को दोहराते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म में कन्‍नड़ ऐक्‍टर किच्‍चा सुदीप विलन की भूमिका में हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को हिंदी सहित कन्नड़, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म में चुलबुल पांडे के अतीत की कहानी बताई गयी है, और ये भी रिवील किया गया है, कि चुलबुल की पर्सनालिटी ऐसी क्यों है। ये फिल्म एक फ्लैशबेक की तरह है।

कहानी शुरु होती है एक शादी से। जहां लूटेरों ने धावा बोल दिया है और सभी मेहमानों को लूटकर भाग रहे हैं। इतने में एंट्री होती है चुलबुल पांडे (सलमान खान) की, जो गुंडों से एक लंबी लड़ाई लड़कर सारे गहने छुड़वाता है और कुछ पैसों को समाज कार्य में लगवाता है। वह 'पुलिस वाला गुंडा' है, लेकिन दिलदार है। पत्नी रज्जो (सोनाक्षी), एक बेटे, भाई मक्खी (अरबाज खान) और पिता (प्रमोद खन्ना) के साथ इंस्पेकटर चुलबुल पांडे दंबगई की ज़िंदगी गुज़ार ही रहा होता है, जब एक केस को सुलझाते सुलझाते उसका सामना लड़कियों की तस्करी करने वाले खूंखार माफिया सरदार बाली (किच्चा सुदीप) से होता है। बाली के साथ ही चुलबुल पांडे की आंखों के सामने उसका अतीत कौंध जाता है। वो अतीत, जहां खुशी (सई मांजरेकर) है, चुलबुल की जिंदगी में बेइंतहा प्यार है। लेकिन यह प्यार ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता क्योंकि बाली की बुरी नजर खुशी पर है और वो चुलबुल की जिंदगी पूरी तरह से तबाह कर जाता है। बाली वो नाम है, जिसकी वजह से चुलबुल पांडे दबंग इंस्पेटकर चुलबुल पांडे बन जाता है। अब एक बार फिर दोनों आमने सामने आए हैं। लेकिन इस बार चुलबुल के इरादे ज्यादा मजबूत हैं। वह ना सिर्फ अपनी परिवार की रक्षा करता है, बल्कि देश के प्रति अपने फर्ज़ को निभाने की भी कसम खाता है। अब चुलबुल पांडे बाली से बदला कैसे लेता है और क्या बाली से एक बार फिर वह अपने परिवार को बचा पाएगा? यही दबंग3 की कहानी का आधार है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+