दास देव एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसे सुधीर मिश्रा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के शास्त्रीय उपन्यास देवदास को आधुनिक रूप में फिल्माया गया है।
इस फिल्म में देवदास जैसे महान व्यक्ति की दास बनने के सफर को दर्शाया गया है। इसमें देवदास अपनी खराब लतों का दास है जिसे देव बनकर अपने परिवार की उम्मीदों को पूरा करना है। उत्तर प्रदेश की भूमि पर बनी ‘दास देव’ शक्ति, प्यार और आसक्ति की कहानी है।