बुलबुल (2020)
बुलबुल कहानी
बुलबुल एक सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। फिल्म की निर्माता अनुष्का शर्मा है। फिल्म में, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाओली डैम, राहुल बोस और परमब्रत चट्टोपध्या, मुख्य भूमिका में नज़र आये है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून 2020 को रिलीज़ हुई है।
कहानी
कहानी है 1881 के बंगाल की। उस बंगाल की जो ना चाहते हुए भी अपने काला जादू और ज़मींदारों के लिए मशहूर है। और फिल्म इन दो मशहूर सी चीज़ों के इर्द गिर्द अपनी कहानी बुनती है। फिल्म सस्पेंस नहीं है।
एक पांच साल की बुलबुल, पेड़ पर बैठकर अपनी शादी के जोड़े में भी खेलने में मगन है। उसकी मां उसे शादी की बारीकियां समझा रही हैं। और यहीं से फिल्म आपको उस दुनिया में लेकर जाने की कोशिश करती है जिसे किसी ने नहीं देखा। मां बुलबुल को समझाती है कि बिछिया पहनते हैं वश में करने के लिए। बुलबुल के सबसे करीब है उसका देवर सत्या। सत्या उसे पहली बार मिलवाता है उस दुनिया से जिससे बुलबुल को डर लगता है - भूत, प्रेत चुड़ैलों वाली दुनिया। और इन्हीं कहानियों के बीच वो बचपन पार कर जवानी की दहलीज़ पर कदम रखते हैं।
आगे की कहानी आपको समाज का काला आइना दिखाती है की किस तरह बुलबुल को पर अत्याचार किया जाता है।और किस तरह बुलबुल अपने लिए और उन तमाम लोगो के लिए लड़ती है।