X
होम टॉप-लिस्ट

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी है काफी खास

Author Priya Tomar | Published: Tuesday, October 17, 2023, 03:06 PM [IST]

Bigg Boss 17: सलमान खान शो में टीवी के चर्चित कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भाग लिया है, दोनों को लेकर फैंस काफी खुश हैं। अंकिता और विक्की को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड चल रहे है। फैंस दोनों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। तो आज आपको टीवी की दुनिया के मशहूर सेलेब्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी के बारें में बताते हैं।


cover image

Table of content

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी

सेलेब्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी जगत के पावर कपल हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों इस वक्त सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भाग लेने की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। विक्की जैन ने हमेशा ही अंकिता को संभाला है इसीलिए दोनों का रिश्ता काफी खास है।

अंकिता लोखंडे की जिंदगी में दूसरा प्यार विक्की जैन

सूत्रों की मानें तो, अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई थीं। तब उनकी जिंदगी में विक्की जैन की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुए थी। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कम समय में ही अच्छे दोस्त बन गए हैं। विक्की जैन जब अंकिता से मिले, तब एक्ट्रेस डिप्रेशन में रहा करती थीं। उस वक्त विक्की ने ही उन्हें डिप्रेशन से निकाला था। वह दोनों ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे से मिलते थे। बाद में दोस्ती और फिर प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

अंकिता लोखंडे का पहला प्यार सुशांत सिंह राजपूत

टीवी की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की जिंदगी में विक्की जैन उनका दूसरा प्यार हैं क्योंकि अंकिता का पहला प्यार सुशांत सिंह राजपूत थे। टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में दोनों मिले थे, इसके बाद दोनों की जोड़ी काफी हिट रही और दोनों ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। इस शो के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों साथ में रहने लगे। फिर अचानक से दोनों का रिश्ता टूट गया।

धूमधाम से की फेमस कपल अंकिता-विक्की ने शादी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी डेटिंग लाइफ को काफी शानदार अंदाज से एन्जॉय किया और फिर दोनों ने 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई। अंकिता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थीं।  मुंबई के फाइव स्टार में हुई इन कपल की शाही शादी में टीवी से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत किया था। शादी में दोनों का लुक काफी शानदार रहा था, दोनों फैंस के पसंदीदा कपल में शामिल होते हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दूसरी शादी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने हैप्पी स्पेस में हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बार शादी रचा ली है जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अंकिता ने दूसरी बार भी अपने पति विक्की जैन के साथ ही शादी रचाई है। इन दूसरी शादी के दौरान भी दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। दोनों ने लाइट पिंक कलर का आउटफिट पहना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+