X
ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 - शिवा
Adventure | Fantasy | 09 Sep 2022 | U/A |
Hindi

ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 - शिवा कहानी

ब्रह्मास्त्र एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।  फिल्म में रणबीर कपूरअलिया भट्टअमिताभ बच्चन ,मौनी रॉय और साउथ के जाने-माने एक्टर नागार्जुन, मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिये पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर-अलिया की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई दीं हैं। बताया जा रहा है कि,  यह धर्मा प्रॉडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म के बजट की बात करें 410 करोड़ का है। 

फिल्म के कास्ट और क्रू 

कहानी 
कहानी शुरू होती है सदियों पहले जहाँ कुछ महान ऋषि मुनि ज्ञानी हिमालय की शरण में घोर तपस्या कर रहे होते हैं। इस बेहद कड़ी तपस्या से उन्हें मिलता है एक अनोखा वरदान जो एक ब्रह्म शक्ति है.. इस ब्रह्म शक्ति से अनेक प्रभावशाली अविश्वसनीय अस्त्रों का जन्म होता है, यह ऐसे अस्त्र जो प्रकृति की विभिन्न शक्तियों से बने और भरे हुए हैं, जैसे वानरास्त्र, नंदी अस्त्र, प्रभा अस्त्र, अग्नि अस्त्र और सबसे आखिर में जन्म होता है उस सबसे महान और अत्यंत सर्वशक्तिशाली अस्त्र, ब्रह्मास्त्र का जिससे और सभी अस्त्रों की शक्ति जुड़ी हुई है और इस अस्त्र को, ऋषि मुनियों ने 'ब्रह्मास्त्र' नाम दिया। 

इन सभी ऋषि, मुनियों ने अस्त्रों समेत ब्रह्मास्त्र की रक्षा का वचन लेते हैं और इन ऋषियों को नाम ब्रह्मांश पड़ता है। ब्रह्मांश के सदस्य समाज में ही रहकर और अन्य अस्त्रों की मदद से ब्रह्मास्त्र की रक्षा करते हैं। आगे सभी सदस्य पीढ़ी दर पीढ़ी अस्त्रों को आगे सौंपते जाते हैं और फिल्म की कहानी जुड़ती है वर्तमान में मौजूद ब्रह्मांशों से, जहाँ हम मिलते हैं आम युवा की तरह जिंदगी गुजार रहे एक डीजे से जिसका नाम शिवा है। शिवा की नजर दशहरे के मेले में आयी हुई एक लड़की ईशा (आलिया भट्ट) पर पड़ती है और यह दोनों आपस में बार-बार टकराते हैं जैसे, किस्मत इन दोनों को मिलाना चाह रही हो और जल्द ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। समय गुजरता है और ईशा को शिवा से जुड़ी कुछ रहस्य्मयी शक्तियों का पता चलता है। यह शक्तियां देख ईशा हैरान हो जाती है, क्योंकि शिवा का आग से कुछ अनोखा रिश्ता होती है, क्योंकि आग उसे जलाती नहीं। 

ऐसे ही कहानी आगे बढ़ती है और शिवा को ब्रह्मांश की दुनिया में हो रही उथल पुथल और उस दुनिया से जुडी कुछ घटनाओं का आभास होने लगता है, लेकिन असल जिंदगी में ब्रह्मांश के बारे में शिवा को कुछ भी पता नहीं होता है। अच्छी शक्तियों के साथ-साथ शिवा कुछ बेहद बुरी शक्तियों को भी महसूस करता है, जो किसी भी बुराई की सीमा तक जा कर सर्वशक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र को हथियाना चाह रहीं होती हैं, लेकिन शिवा ये नहीं जानता के ऐसा क्यों, कैसे और कहां हो रहा है। अपने प्यार ईशा की मदद से शिवा धीरे धीरे सभी पहेलियां सुलझाना शुरू करता है, जो उसे सबसे पहले नंदी अस्त्र अनीस (नागार्जुन) तक और फिर ब्रह्मांश के गुरु (अमिताभ बच्चन) तक पहुँचाती है और वहां उसे पता चलता है के वह खुद एक अग्नि अस्त्र है। शिवा अपनी शक्ति को जानना शुरू करता है.. तभी अंधेरे की रानी जुनून (मौनी रॉय) ब्रह्मस्त्र को पाने के लिए वहां आक्रमण कर देती है। अब शिवा, ईशा और ब्रह्मांस के सदस्य सब मिलकर कैसे ब्रह्मास्त्र की सुरक्षा करते हैं..यही इस फिल्म की कहानी का प्लाट है और इसी कहानी के इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है, यह जानना काफी दिलचस्प होगा की जुनून की कहानी क्या है और उसके गुरु कौन हैं। बता दें के फिल्म का यह पहला पार्ट है, और दूसरा भी पार्ट जल्द रिलीज किया जायेगा। 

देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें 

फिल्म का पहला पोस्टर 15 दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया है। 
फिल्म का ट्रेलर 15 जून 2022 को रिलीज किया गया है। 
यह फिल्म 9 सितम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी है। 
 



Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+