बॉबी 1973 में रिलीज़ एक बॉलीवुड फिल्म थी जिसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। फिल्म में ऋषि कपूर और डिम्पल कपाडिया मुख्य भूमिका में नजर आये थे। ये फिल्म ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की एक लीड किरदार के रूप में पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया। और इसे दर्शकों दवरा भी काफी सराहा गया।