'बॉबी' के कमरे में बंद शाहरुख खान!
बैंगलोर। 'बॉबी' फिल्म का गाना "हम तुम एक कमरे में बंद हों.." आज भी हर किसी याद है। खूबसूरत और कमसिन डिंपल कपाड़िया और स्मार्ट ऋशी कपूर के बीच फिल्माया गया ये गाना उस समय का सुपरहिट गाना था। आज किंग खान शाहरुख खान उसी कमरे में ठहरे हैं जहां ये गाना फिल्माया गया था और वो पूरी उम्मीद कर रहे हैं कि इस कमरे की चाभी खो जाए।
यश चोपड़ा की बेनाम प्रेम कहानी की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और फिल्म की पूरी टीम कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पहुची हुई है। लद्दाख की वादियों में शूट करने के बाद शाहरुख ने पहलगाम का रुख किया था और कल ही उन्होने अपने ट्विटर फॉलोवर्स को अपने ट्वीट्स के जरिये कहा कि वो पहलगाम जो की उनके पूर्वजों का स्थान है से काफी कुछ सीख कर जा रहे हैं। कल सोमवार को उन्होने पहलगाम से गुलमर्ग का रुख किया है ताकि वहां पर फिल्म की बाकी की शूटिंग पूरी की जा सके।
फिल्हाल किंग खान गुलमर्ग के उसी कॉटेज के उसी कमरे में ठहरे हैं जिस कमरे में बॉबी फिल्म के गाने हम तुम एक कमरे में बंद हों और चाभी खो जाए की शूटिंग हुई थी। किंग खान ने अपने ट्विटर पर आज सुबह ही ट्वीट किया "मैं उसी कमरे में ठहरा हूं जहां बॉबी फिल्म का हम तुम एक कमरे में बंद हों गाना शूट हुआ था। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अब में कोशिश कर रहा हूं कि चाभी खो जाए।"
शाहरुख खान तो बॉबी के कमरें में पहुंच गए हैं और चाभी भी खो देने की फिराक में हैं लेकिन उनके लाखों फैन्स जो उनकी राह देख रहे हैं और जो उनके मिलना चाहते हैं उन्हें चिंता है कि उस कमरे में शाहरुख आखिर चाभी खोकर किसके नैनों की भूलभुलैय्या में खोना चाहते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












