ब्लाइंड एक आगामी क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शोमे मखीजा द्वारा किया गया है। फिल्म में सोनम, कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आयी हैं।
कहानी
फिल्म शुरू होती है और दिखाया जाता है, जिया सिंह को जो ग्लासगो में रहती है और एक पुलिस अफसर हैं। एक हादसे के बाद जिया ने अपनी आँखों की रौशनी खो दी है, वह एक रात अपने भाई के साथ एक कार दुर्घटना का शिकार हो और इस दुर्घटना में जिया के भाई की मौत हो जाती है, जबकि जिया अपनी आंखों की रोशनी और बाद में अपनी नौकरी खो देती है।
वह एक नेत्रहीन लड़की के तौर पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को सहज बनाने की कोशिश करती ही हैं, कि जिंदगी उसे एक पेचीदा केस में घुसा देती है। शहर में युवा लड़कियों के किडनैपिंग और मर्डर की घटनाएं बढ़ने लगती हैं।
ऐसे में एक रात जिया एक कैब में लिफ्ट लेती है, जब उसे अहसास होता है कि सारी घटनाओं का आरोपी ये ड्राइवर ही है। वहां से किसी तरह से बचकर वह निकलती है। और फिर पुलिस (विनय पाठक) के साथ मिलकर उस मनोरोगी हत्यारे (पूरब कोहली) को पकड़ने की कोशिश में लग जाती है। इसके बाद कहानी लुक्का छुप्पी वाले खेल से आगे बढ़ती है, क्या जिया उस हत्यारे को पकड़वा पाती है ये खुद उसका शिकार बन जाती है, यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है।
रिलीज
यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को जिओ सिनेमा में फ्री स्ट्रीम की गयी है।