भवई एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हार्दिक गज्जर द्वारा किया गया है। फिल्म में प्रतिक गाँधी, अंदरिता राय, लीड रोल में नज़र आयें हैं। पहले इस फिल्म का टाइटल रावण-लीला था जिसे बदल कर अब इस फिल्म का टाइटल भवई कर दिया गया।
कहानी
भवई, जिसे वेशा या स्वांग के नाम से भी जाना जाता है, यह पश्चिमी भारत का एक लोकप्रिय लोक नाट्य रूप है, जिसे खासकर गुजरात में पेश किया जाता है।
यह फिल्म लोक कला रूप, भवई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मूल रूप से यह एक नाटकीय मनोरंजन है, यह खाखर गांव के दो प्रेमियों की कहानी को बयां करता है, जहां वे रामलीला में दो पात्रों को चित्रित कर रहे हैं।