X
होम टॉप-लिस्ट

जानें दिनेश विजान की नयी हॉरर कॉमेडी फिल्म Thama की रिलीज डेट, स्टारकास्ट और स्टोरी

Author Sandhya Yadav | Published: Wednesday, October 30, 2024, 03:05 PM [IST]

स्त्री और मुन्ज्या जैसी हिट फिल्मों के बाद, दिनेश विजान एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के साथ लौट रहे हैं। जी हाँ, हाल ही में दिनेश विजान की ने अपनी अगली नयी हॉरर-लव स्टोरी फिल्म का ऐलान किया है। तो चलिए जानते हैं, इस फिल्म की रिलीज डेट कास्ट और स्टोरी क्या है ?


cover image

Table of content

नई हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा का ऐलान

दिनेश विजान, जो हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अपनी नई लव स्टोरी फिल्म 'थामा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म में आपको हंसी और डर के साथ एक शानदार प्रेम कहानी का अनुभव देने का वादा करती है। 

क्यों खास है ये फिल्म?

दिनेश विजान की पिछली फिल्में 'स्त्री 2' और 'मुन्ज्या' दोनो बहुत ही हिट रही थीं। ऐसे में दर्शकों को 'थामा' फिल्म से काफी उम्मीदें है। इस फिल्म में आपको पहली बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। 

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में आपको बॉलीवुड के दो बड़े सितारे, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना साथ नजर आने वाले हैं साथ ही स्पोर्टिंग रोल में आपको परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी जैसे अनुभवी सितारे कॉमेडी का डोज देने वाले हैं। 

फिल्म की कहानी

फिल्म 'थामा' एक खूनी प्रेम कहानी होने वाली है। इस फिल्म में आपको हॉरर और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है के, आयुष्मान खुराना इस फिल्म में एक पिशाच का किरदार निभाने वाले हैंं और रश्मिका मंदाना उनके साथ रोमांस करती हुई दिखेंगी। फिलहाल फिल्म की कहानी के ज्यादातर हिस्से से अभी पर्दा उठना बाकी है। 

'थामा' फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज होने वाली है। यानी अगले साल दिवाली के फेस्टिव माहौल में आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में कर सकेंगें। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+