भक्षक एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पुलकित द्वारा किया गया है। फिल्म में भूमि पडनेकर, संजय मिश्रा, साई तमहांकर और आदित्य श्रीवास्तव, मुख्य भूमिका में नजर आयें हैं। फिल्म के निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। यह फिल्म ह्यूमन चाइल्ड ट्रैफिकिंग और चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज पर आधारित है। यह फिल्म का ट्रेलर 31 जनवरी 2023 को जारी किया गया है। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है एक स्वतंत्र टीवी रिपोर्टर वैशाली सिंह (भूमि पेडनेकर) और उसका अकेला सहयोगी भास्कर (संजय मिश्रा) से, जो हर खबर के दबे हुए सच बाहर लाने का प्रयास करते हैं। यह दोनों पत्रकार एक साथ मिलकर बिहार में मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटे हुए हैं। ये दोनों यह निर्णय करते हैं के यह मुनव्वरपुर में बेहद ताकतवर शख्स बंसी साहू (आदित्य श्रीवास्तव) के चंगुल से नाबालिग अनाथ लड़कियों को बचाएँगें। बिहार राज्य की कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और पुलिस असहाय है। कहीं से कोई मदद भी नहीं है, तो क्या दो सामान्य पत्रकार लोग राजनीतिक डर, धमकियों और सामाजिक दबाव का सामना करते हुए अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे? यह पता करने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी। रिलीज डेट यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
पूरी फिल्म में शायद ही ऐसा कोई मौका आता है, जब आप उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ पाते हैं। वैशाली के पति के किरदार को अपनी हिचकिचाहट जाहिर करने लिए स्क्रीन पर ज्यादा वक्त नहीं दिया गया है।
फिल्मीबीट हिंदी
भूमि पेडनेकर के शानदार और दमदार अभिनय पर टिक्की हुई फिल्म 'भक्षक'।