बिटिया भूमि पेडनेकर की फिल्म 'Bhakshak' देख मां ने की तारीफ, ईनाम के तौर पर दी ये नायाब चीज

Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar Mother Praised Her For Bhakshak: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं। 9 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म भक्षक (Bhakshak) रिलीज हुई है। जिसे लेकर वे जमकर तारीफें बटोर रही हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की मां सुमित्रा हूडा पेडनेकर ने अपनी बेटी की फिल्म देखी है जिसे देखकर वह भूमि की तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पा रही हैं। एक्ट्रेस की मां ने उनकी तारीफ करने के साथ ही उन्हें तोहफा भी दिया है। जिसे एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है।

एक्ट्रेस की मां ने दिया ईनाम
हाल ही में भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भूमि की मां उन्हें चूमती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही भूमि लिखती हैं- 'जब भी मम्मी को लगता है कि मैं एक अभिनेता के रूप में बेहतर हो गई हूं तो वह मुझे एक सोने का सिक्का देती हैं। भक्षक देखने के बाद, मुझे याद है कि मां कितनी खुश हो गई थीं और मुझे कहीं ना कहीं पता चल गया था कि मेरे पास एक और सोने का सिक्का आने वाला है। हम घर में आए इस बारे में बातें हुईं और मैंने उनकी आंखों में आंसू देखे।'

फैन्स ने की ताीरफ
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'इस फिल्म में आपने क्या किया है यह उससे कई ज्यादा आगे है जो बच्चों के लिए क्या करती है दिखती है। आज मेरे पास 7 सिक्के हो गए हैं। मेरे परिवार ने जो मुझे पुरस्कार दिया है उससे बड़ा कुछ और नहीं हो सकता। सुमित्रा और समीक्षा धन्यावाद मुझे हमेशा सपोर्ट करने के लिए।' बता दें कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं साथ ही कनिका कपूर, कुषा कपिला समेत कई सितारे भूमि की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhumi pednekar bhakshak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X