X
भैयाजी सुपरहिट
Comedy | Drama | 23 Nov 2018 | U/A |
Hindi

भैयाजी सुपरहिट कहानी

भैयाजी सुपरहिट, आगामी वर्ष 2018 की बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, फिल्म में सनी देओल,अमीषा पटेल प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगीं। फिल्म में सनी देओल दोनों हसीनायों के साथ पर्दे पर इश्क फरमाते हुए नजर आयेंगे।

फिल्म में सनी देओल डबल रोल में  हैं। वह एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जो एक्टर बनना चाहता है। वहीं, प्रीति जिंटा उनकी पत्नी सपना दुबे के किरदार में हैं.. जबकि अमीषा पटेल फिल्म की हीरोइन हैं। अरशद वारसी और संजय मिश्रा फिल्म में अच्छा कॉमेडी करते दिखेंगे

कहानी 
फिल्म भैय्याजी सुपरहिट वाराणसी के रहने वाले दबंग बाहुबली भैय्याजी (सनी देओल) की है, जो अपनी पत्नी सपना दुबे ( प्रीति जिंटा ) के साथ रहते हैं।  भैयाजी को सिनेमा का बेहद शौक है। उनकी इच्छा खुद को बिग स्क्रीन पर देखने की है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वे गोल्डी कपूर (अरशद वारसी) और तरुण पर्णो घोष (श्रेयस तलपदे) की मदद लेते हैं। इन सबके बीच एक दिन भैय्याजी की पत्नी सपना उन्हें छोड़कर चली जाती हैं,लेकिन अपनी जिंदगी के ऊपर फिल्म बनाकर भैयाजी अपनी पत्नी सपना की वापसी चाहते हैं। इसी बीच फिल्म में एंट्री होती है भैय्याजी के दुश्मन हेलीकॉप्टर मिश्रा (जयदीप अहलावत) की, दोनों के बीच की दुश्मनी काफी पुरानी है, अब भैयाजी की फिल्म के बीच हेलीकोप्टर की वापसी क्या तहलका मचाती है, इसके लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखनी होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+