X
होम टॉप-लिस्ट

इंटरनेट के डार्क सीक्रेट्स: Logout पसंद करने वालों के लिए ये 7 फिल्में हैं खास

Author Sandhya Yadav | Published: Monday, April 21, 2025, 06:57 PM [IST]

हाल ही में रिलीज हुई, बाबिल खान की नई फिल्म Logout (ZEE5) हमें दिखाती है कि डिजिटल फेम यानी इंटरनेट पर मशहूर होना, हमेशा सुखद नहीं होता। फिल्म बताती है कि सोशल मीडिया की दुनिया जितनी चमकदार लगती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। इसमें दिखाया गया है कि लगातार ऑनलाइन रहने से इंसान की मानसिक स्थिति पर कितना असर पड़ता है। इस फिल्म के अलावा भी कई फिल्मों में इंटरनेट के डार्क सीक्रेट्स का खुलासा किया गया है...


cover image

Table of content

A Wednesday (Netflix): कहानी एक ऐसे आम आदमी की है, जो दिखने में तो बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन दिमाग से बेहद तेज और चालाक होता है। फिल्म में वह आदमी खुद को एक हैकर की तरह साबित करता है और पुलिस के पूरे सिस्टम को चकमा देता है। वह बम धमाकों की धमकी देता है और सरकार को अपनी शर्तें मानने पर मजबूर कर देता है। 

Searching (Prime Video): एक इमोशनल और थ्रिल से भरी फिल्म है। इसमें एक पिता की कहानी है, जिसकी बेटी अचानक लापता हो जाती है। जब पुलिस भी कुछ खास मदद नहीं कर पाती, तो वह पिता खुद अपनी बेटी की ऑनलाइन जिंदगी को खंगालना शुरू करता है—उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, मेल्स, वीडियो और चैट्स को खोजना शुरू करता है। जैसे-जैसे वो आगे बढ़ता है, कई ऐसे राज़ सामने आते हैं जो चौंका देने वाले होते हैं। उसे पता चलता है कि उसकी बेटी की जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा था, जो वह कभी नहीं जानता था। 

Take Care Good Night (Prime Video): यह आज के डिजिटल समय की सच्चाई को दिखाती है। यह एक आम परिवार की कहानी है, जिसे अचानक साइबर ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन तभी किसी अनजान व्यक्ति की वजह से उनके फोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया अकाउंट्स से निजी जानकारी लीक होने लगती है। ब्लैकमेलर उन्हें डराना शुरू कर देता है और उनकी शांति छीन लेता है। 

CTRL (Netflix): एक अनोखी और रोमांचक फिल्म है, जो टेक्नोलॉजी और रिश्तों के बीच का गहरा कनेक्शन दिखाती है। कहानी एक लड़की की है, जिसे पता चलता है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है। गुस्से और दुख में वह एक खास AI ऐप इस्तेमाल करती है, जिससे वह अपने प्रेमी को डिजिटल दुनिया से मिटा देती है। लेकिन हैरानी तब होती है जब वह लड़का असली जिंदगी से भी गायब हो जाता है। अब सवाल उठता है—क्या ऐप में सच में इतनी ताकत है? 

Untraceable (Prime Video): एक थ्रिलर फिल्म है जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है। कहानी एक ऐसे साइको कातिल की है, जो लोगों की हत्या करता है और उसे सोशल मीडिया पर लाइव दिखाता है। वो कातिल जानबूझकर ऐसा करता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे ऑनलाइन देखें। जितने लोग उसकी वीडियो देखते हैं, पीड़ित उतनी ही जल्दी मरता है। 

Unlocked (Netflix): एक थ्रिलर फिल्म है जो हमें बताती है कि आज के समय में हमारा मोबाइल फोन हमारी पूरी जिंदगी होता है। कहानी एक महिला की है, जिसका फोन अचानक गुम हो जाता है। पहले तो उसे लगता है कि ये कोई आम बात है, लेकिन असली मुसीबत तब शुरू होती है जब एक अनजान आदमी उसकी हर हरकत पर नजर रखने लगता है। वो व्यक्ति उस महिला की तस्वीरें, मैसेज, और पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल करता है। धीरे-धीरे उसकी जिंदगी डर और तनाव से भर जाती है। 

Hacked (ZEE5): एक थ्रिलर फिल्म है जो साइबर क्राइम और डिजिटल दुनिया के खतरे को दिखाती है। कहानी एक लड़की की है, जो एक युवक के प्यार का प्रस्ताव ठुकरा देती है। इससे नाराज़ होकर वह युवक उसका पीछा करने लगता है और फिर हैकिंग के ज़रिए उसकी जिंदगी में दखल देने लगता है। वह लड़की के फोन, सोशल मीडिया और पर्सनल डेटा को हैक करके उसे डराने और बदनाम करने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे लड़की की निजी जिंदगी बर्बाद होने लगती है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+