X
बेगम जान
Drama | 14 Apr 2017 | U/A |
Hindi

बेगम जान कहानी

 बेगम जान एक बॉलीवुड ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।  फिल्म में विद्या बालन, ईला अरूण, नसीरउद्दीन शाह, चंकी पांडे, पल्लवी शारदा, मिष्टी, फ्लोरा सैनी, रिद्धिमा तिवारी, रजित कपूर, आशिष विद्यार्थी, विवेक मुश्रा मुख्य भूमिका मे हैं।  ये फिल्‍म एक सच्‍ची घटना से प्रेरित है जिसमें एक कोठे वाली अपना कोठा बचाने की लड़ाई लड़ रही है वो भी दो मुल्‍कों की सरकारों से। फिल्‍म में विद्या ने दमदार कोठे वाली की भूमिका निभाई है। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

फिल्म की कहानी 
फिल्म की कहानी शुरू होती है कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में 2016 में हुई एक झकझोर देने वाली घटना से। इसके बाद फिल्म हमें ले जाती है 70 साल पहले जब भारत आजादी के बाद खूनी लड़ाई के बीच जी रहा था। सर साइरिल रेडक्लिफ ने देश को दो भागों में बांट दिया था और अपने प्रोजेक्ट में कामयाब रहे थे।
इसी बंटवारे की चपेट में बेगम जान (विद्या बालन) का कोठा भी आ जाता है। जल्दी ही स्थिति और भी बदतर हो जाती है जब उन्हें नोटिस थमा दी जाती है कि कोठे को भारत और पाकिस्तान के बीच रास्ता बनाने के लिए हटाना पड़ेगा। जब कोई विकल्प नहीं बचता है तो बेगम जान और उनकी पूरी टीम विद्रोह करती है और उस जगह को बचाना चाहती हैं जिसे वो अपना घर कहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+