बयान एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बिकास मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में हुमा कुरेशी, चंद्रचूर सिंह और सचिन खेडेकर जैसे सितारे शामिल हैं।
बिकास मिश्रा द्वारा लिखित-निर्देशित और शिलादित्य बोरा, मधु शर्मा, कुणाल कुमार और अंशुमान सिंह द्वारा निर्मित है।
यह फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम के ह्यूबर्ट बाल्स फंड द्वारा समर्थित है और इसे एलए रेजीडेंसी में विकसित किया गया था, जो फिल्म इंडिपेंडेंट, लॉस एंजिल्स के ग्लोबल मीडिया मेकर्स [जीएमएम] कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
रेजीडेंसी के दौरान, बिकास को क्रेग माज़िन द्वारा सलाह दी गई थी और लेखक जेफ स्टॉकवेल और कहानी संपादक रूथ एटकिंसन से स्क्रिप्ट पर सलाह मिली थी।